Knowledgebeam

Class 12 नागरिक शास्त्र बोर्ड एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

Class 12 नागरिक शास्त्र बोर्ड एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

Class 12 नागरिक शास्त्र बोर्ड एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

Class 12 नागरिक शास्त्र बोर्ड एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण बहुविकल्पी प्रश्न
शीतयुद्ध का दौर
शीतयुद्ध का दौर से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. प्रथम गुट निरपेक्ष सम्मेलन कहाँ हुआ था?
(क) जापान में
(ख) बेलग्रेड में
(ग) क्यूबा में
(घ) अफ्रीका में
प्रश्न 2. जर्मनी का एकीकरण कब हुआ?
(क) 1957 में
(ख) 1950 में
(ग) 1980 में
(घ) 1990 में
प्रश्न 3. क्यूबा कहाँ है और कैसा देश है?
(क) क्यूबा अमेरिका के तट से लगा एक छोटा-सा द्वीपीय देश है।
(ख) क्यूबा सोवियत संघ के पास एक बड़ा देश है।
(ग) क्यूबा जापान के पास एक धनी देश है।
(घ) क्यूबा भारत का सीमावर्ती एक धार्मिक देश है।
प्रश्न 4. जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम कब गिराया गया था?
(क) 1945 में
(ख) 1947 में
(ग) 1980 में
(घ) 1959 में
प्रश्न 5. अप्रैल, 1949 में हुई उत्तर अटलांटिक संधि को किस नाम से जाना जाता है?
(क) नाटो
(ख) सिटो
(ग) कैंटो
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 6. शीतयुद्ध के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(क) यह संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और उनके साथी देशों के बीच की प्रतिस्पर्धा थी।
(ख) यह महाशक्तियों के बीच विचारधाराओं को लेकर एक युद्ध था ।
(ग) शीतयुद्ध ने हथियारों की होड़ शुरू की।
(घ) अमेरिका और सोवियत संघ सीधे युद्ध में शामिल थे।
प्रश्न 7. निम्न में से कौन-सा कथन गुटनिरपेक्ष आंदोलन के उद्देश्यों पर प्रकाश नहीं डालता? 
(क) उपनिवेशवाद से मुक्त हुए देशों को स्वतंत्र नीति अपनाने में समर्थ बनाना।
(ख) किसी भी सैन्य संगठन में शामिल होने से इंकार करना।
(ग) वैश्विक मामलों में तटस्थता की नीति अपनाना।
(घ) वैश्विक आर्थिक असमानता की समाप्ति पर ध्यान केंद्रित करना ।
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन-से देश गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के संस्थापक सदस्य थे?
(क) भारत और चीन
(ख) चीन और अमेरिका
(ग) भारत और यूगोस्लाविया
(घ) भारत और इण्डोनेशिया
प्रश्न 9. निम्नलिखित में कौन-सा देश पूँजीवादी व्यवस्था में विश्वास रखता है?
(क) चीन
(ख) भारत
(ग) रूस 
(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न 10. द्वितीय विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ था?
(क) 1946
(ख) 1945
(ग) 1944
(घ) 1947
प्रश्न 11. 1945 के बाद कौन-सा देश साम्यवादी व्यवस्था का नेतृत्व कर रहा था?
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ख) चीन
(ग) फ्रांस
(घ) सोवियत संघ
प्रश्न 12. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व राजनीति में कौन-सी दो महाशक्तियों का उदय हुआ? 
(क) ब्रिटेन- इटली
(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका-सोवियत संघ
(ग) जर्मनी-फ्रांस
(घ) जापान-उत्तर कोरिया
प्रश्न 13. गुटनिरपेक्षता की नीति के प्रतिपादक थे-
(क) बाल गंगाधर तिलक
(ख) महात्मा गांधी
(ग) जवाहरलाल नेहरू
(घ) डॉ० बी०आर० अम्बेडकर
प्रश्न 14. शीतयुद्ध वाक्यांश मूलतः सम्बन्धित था-
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका व सोवियत संघ से
(ख) भारत और पाकिस्तान से
(ग) भारत और चीन से
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 15. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान निम्नलिखित देशों में से कौन मित्र राष्ट्रों का सदस्य नहीं था? 
(क) जापान
(ख) यू०एस०ए० 
(ग) ब्रिटेन
(घ) फ्रांस

Answer – 1. बेलग्रेड में 2. 1990 में 3. क्यूबा अमेरिका के तट से लगा एक छोटा सा द्वितीय देश है 4. 1945 में 5. नाटो 6. अमेरिका और सोवियत संघ सीधे युद्ध में शामिल थे 7. वैश्विक मामलों में तटस्थता की नीति अपनाना 8. भारत और इंडोनेशिया 9. संयुक्त राज्य अमेरिका 10. 1945 11. सोवियत संघ 12. संयुक्त राज्य अमेरिका सोवियत संघ 13. जवाहरलाल नेहरू 14. संयुक्त राज्य अमेरिका व सोवियत संघ से 15. जापान

दो ध्रुवीयता का अंत
दो ध्रुवीयता का अंत से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. दूसरी दुनिया क्या है?
(क) समाजवादी खेमे के देश
(ख) सोवियत संघ
(ग) अमेरिका
(घ) कम्युनिस्ट दल
प्रश्न 2. सोवियत संघ कितने गणराज्यों को मिलाकर
बनाया गया?
(क) 28
(ख) 13
(ग) 15
(घ) 18
प्रश्न 3. सोवियत संघ का उत्तराधिकारी राज्य किसे स्वीकार किया गया?
(क) भारत को
(ख) रूस को
(ग) अमेरिका को
(घ) कम्युनिस्ट पार्टी को
प्रश्न 4. सोवियत संघ पर कम्युनिस्ट पार्टी ने कितने वर्ष तक शासन किया?
(क) 50 वर्ष
(ख) 25 वर्ष
(ग) 70 वर्ष
(घ) 10 वर्ष
प्रश्न 5. शॉक थेरेपी क्या थी?
(क) आघात पहुँचाकर उपचार करना
(ख) शॉक देना
(ग) बिजली से उपचार करना
(घ) फीजियोथेरेपी
प्रश्न 6. रूस की मुद्रा क्या है?
(क) डॉलर
(ख) दीनार
(ग) रूबल
(घ) रियाल
प्रश्न 7. रूस से भारत ने कौन-सा रॉकेट लिया?
(क) क्रायोजेनिक रॉकेट
(ख) बायोमेटिक रॉकेट
(ग) मिसाइल रॉकेट
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 8. सोवियत अर्थव्यवस्था की प्रकृति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(क) सोवियत अर्थव्यवस्था में समाजवाद प्रभावी विचारधारा थी।
(ख) उत्पादन के साधनों पर राज्य का स्वामित्व/नियंत्रण होना।
(ग) जनता को आर्थिक आजादी थी।
(घ) अर्थव्यवस्था के हर पहलू का नियोजन और नियंत्रण राज्य करता था।
प्रश्न 9. निम्नलिखित में कौन-सा सोवियत संघ के विघटन का परिणाम नहीं है?
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच विचारधारात्मक लड़ाई का अंत
(ख) स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) का जन्म
(ग) विश्व-व्यवस्था के शक्ति-संतुलन में बदलाव
(घ) मध्यपूर्व में संकट
प्रश्न 10. 1991 की मुख्य घटना है-
(क) सोवियत संघ का विघटन
(ख) स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रकुल का गठन
(ग) बर्लिन की दीवार का तोड़ा जाना
(घ) शॉक थेरेपी नीति का प्रयोग
प्रश्न 11. 1991 में सोवियत संघ का विघटन क्यों हुआ था?
(क) सोवियत संघ की राजनीतिक तथा आर्थिक संस्थाएँ लोगों की आकांक्षाओं को पूरी नहीं कर सकी।
(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रभुत्व बढ़ता जा रहा था।
(ग) बहुत-से देश सोवियत संघ के विरोधी थे।
(घ) उपर्युक्त सभी

Answer – 1. समाजवादी खेमे केे देश 2. 15 3. रूस को 4. 70 वर्ष 5. आघात पहुंचा कर उपचार करना 6. रूबल 7. क्रायोजेनिक राकेट 8. जनता को आर्थिक आजादी थी 9. मध्य पूर्व में संकट 10. सोवियत संघ का विघटन 11. सोवियत संंघ की राजनीतिक तथा आर्थिक संस्थाएं लोगों की आकांक्षाओं को पूरी नहीं कर सकी

Class 12 Home Science Important Questions – https://knowledgebeam.in/class-12-home-science-important-questions-for-board-exam/

सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
सत्ता के वैकल्पिक केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. अमेरिका द्वारा एक सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई,जो है-
(क) संघ
(ख) नाटो
(ग) नीति
(घ) मार्शल
प्रश्न 2. यूरोपीय संघ की स्थापना कब हुई?
(क) 1942 में
(ख) 1928 में
(ग) 1992 में
(घ) 1999 में
प्रश्न 3. यूरोपीय संघ की मुद्रा का नाम बताइए-
(क) डॉलर
(ख) दीनार
(ग) यूरो
(घ) रूबल
प्रश्न 4. किन दो यूरोपीय देशों के पास परमाणु हथियार हैं?
(क) फ्रांस तथा ब्रिटेन
(ख) डेनमार्क तथा स्वीडन
(ग) जापान तथा जर्मनी
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5. आसियान क्या है?
(क) आतंकवादी संगठन
(ख) इस्लामी संगठन
(ग) दक्षिण-पूर्व एशियाई संगठन
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 6.’ASEAN way’ या आसियान शैली क्या है?
(क) आसियान के सदस्य देशों की जीवन-शैली है।
(ख) आसियान सदस्यों के अनौपचारिक और सहयोगपूर्ण कामकाज की शैली को कहा जाता है।
(ग) आसियान सदस्य की रक्षानीति है।
(घ) सभी आसियान सदस्य देशों को जोड़ने वाली सड़क है।
प्रश्न 7. निम्न में से किसने ‘खुले द्वार’ की नीति अपनाई?
(क) चीन
(ख) दक्षिण कोरिया 
(ग) जापान
(घ) इण्डोनेशिया
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन-सा देश ‘आसियान’ का सदस्य देश है?
(क) भारत
(ख) फ्रांस
(ग) इंग्लैण्ड
(घ) इंडोनेशिया
प्रश्न 9. यूरोपियन संघ के कौन-से दो सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य हैं? 
(क) ब्रिटेन-फ्रांस
(ख) स्वीडन – डेनमार्क
(ग) इटली – जर्मनी
(घ) भारत-श्रीलंका
प्रश्न 10. निम्न में से कौन-सा देश ‘आसियान’ का सदस्य नहीं है?
(क) इण्डोनेशिया
(ख) मलेशिया
(ग) थाईलैण्ड
(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका
 11. ‘आसियान’ (दक्षिणी पूर्वी एशिया के राष्ट्रों का संगठन) की स्थापना 1967 में हुई। इस संगठन का एक सदस्य है-
(क) थाईलैण्ड
(ख) ऑस्ट्रेलिया
(ग) न्यूजीलैण्ड
(घ) इनमें से कोई नहीं
समकालीन दक्षिण एशिया

Answer – 1. नाटो 2. 1992 में 3. यूरो 4. फ्रांस तथा ब्रिटेन 5. दक्षिण पूर्वी एशियाई संगठन 6. आसियान सदस्यों के अनौपचारिक और सहयोग पूर्ण कामकाज की शैली को कहा जाता है 7. चीन 8. इंडोनेशिया 9. ब्रिटेन-फ्रांस 10. संयुक्त राज्य अमेरिका 11. थाईलैंड

समकालीन दक्षिण एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. दक्षिण एशिया की सीमा में कितने देश आते हैं?
(क) सात
(ख) नौ
(ग) आठ
(घ) दस
प्रश्न 2. भारत तथा पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते पर हस्ताक्षर कब हुए थे?
(क) 1965
(ख) 1962
(ग) 1972
(घ) 1998
प्रश्न 3. बांग्लादेश की राजभाषा कौन-सी है?
(क) उर्दू
(ख) बंगाली
(ग) हिन्दी
(घ) अंग्रेजी
प्रश्न 4. पूर्वकाल में नेपाल की राज-व्यवस्था किस प्रणाली पर आधारित थी?
(क) राजतंत्र
(ख) लोकतंत्र
(ग) जनतंत्र
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5. भारत तथा पाकिस्तान का विभाजन कब हुआ ?
(क) 1947 में
(ख) 1956 में
(ग) 1950 में
(घ) कभी नहीं
प्रश्न 6. दक्षिण एशिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(क) दक्षिण एशिया में सिर्फ एक तरह की राजनीतिक प्रणाली चलती है।
(ख) बांग्लादेश और भारत ने नदी-जल की हिस्सेदारी के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
(ग) ‘साफ्टा’ पर हस्ताक्षर इस्लामाबाद के 12वें सार्क सम्मेलन में हुए।
(घ) दक्षिण एशिया की राजनीति में चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Answer – 1. सात 2. 1972 3. बंगाली 4. राजतंत्र 5. 1947 में 6. दक्षिण एशिया में सिर्फ एक तरह की राजनीतिक प्रणाली चलती हैं

अंतर्राष्ट्रीय संगठन
अंतरराष्ट्रीय संगठन से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. किसने कहा- “संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन मानवता को स्वर्ग पहुँचाने के लिए नहीं, बल्कि उसे नरक से बचाने के लिए हुआ है।”
(क) यू थांट
(ख) डेग हैमरसोल्ड
(ग) कोफी अन्नान
(घ) बान की मून
प्रश्न 2. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के सदस्य देशों की संख्या (वर्ष 2016) कितनी है?
(क) 180
(ख) 185
(ग) 189
(घ) 191
प्रश्न 3. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
(क) 26 जून, 1945
(ख) 15 अगस्त, 1945
(ग) 21 सितम्बर, 1945 
(घ) 24 अक्टूबर, 1945
प्रश्न 4. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की सदस्य संख्या कितनी है?
(क) 12
(ख) 5
(ग) 15
(घ) 14
प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम महासचिव ट्राइग्व ली का संबंध किस देश से था?
(क) नॉर्वे
(ख) स्वीडन
(ग) म्यांमार
(घ) मिस्र
प्रश्न 6. निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता के प्रस्ताव को ज्यादा वजनदार बनाता है?
(क) परमाणु क्षमता।
(ख) भारत संयुक्त राष्ट्र संघ के जन्म से ही उसका सदस्य है।
(ग) भारत एशिया में है।
(घ) भारत की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत और स्थिर राजनीतिक व्यवस्था ।
प्रश्न 7. परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग और उसकी सुरक्षा से संबद्ध संयुक्त राष्ट्र संघ की एजेंसी का नाम है-
(क) संयुक्त राष्ट्र संघ निरस्त्रीकरण समिति
(ख) अंतर्राष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी
(ग) संयुक्त राष्ट्र संघ अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 8. विश्व व्यापार संगठन निम्नलिखित में से किस संगठन का उत्तराधिकारी है?
(क) जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ
(ख) जनरल एरेंजमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ
(ग) विश्व स्वास्थ्य संगठन
(घ) संयुक्त राष्ट्र संघ विकास क्रार्यक्रम
प्रश्न 9. संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में कुल कितने स्थायी सदस्य हैं?
(क) 15
(ख) 10
(ग) 5
(घ) 8
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन एक संयुक्त राष्ट्र संघ का अंग नहीं है?
(क) आर्थिक और सामाजिक परिषद्
(ख) न्यास परिषद्
(ग) सचिवालय 
(घ) विश्व स्वास्थ्य संगठन
प्रश्न 11. अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी (आई०ए०ई०ए०) की स्थापना हुई-
(क) 1947 में
(ख) 1950 में
(ग) 1955 में
(घ) 1957 में

Answer – 1. डेग हैरमसोल्ड 2. 189 3. 24 अक्टूबर 1945 4. 15 5. नार्वे 6. भारत की बढ़ती हुई आर्थिक ताकत और स्थिर राजनीतिक व्यवस्था 7. अंतरराष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेंसी 8. जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ 9. 5 10. विश्व स्वास्थ्य संगठन 11. 1957 मे

पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन
पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधन से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. संयुक्त राष्ट्र संघ का पर्यावरण तथा विकास के मुद्दे पर सम्मेलन कहाँ हुआ?
(क) ब्राजील
(ख) न्यूयॉर्क
(ग) जेनेवा
(घ) ऑस्ट्रेलिया
प्रश्न 2. अंटार्कटिक संधि कब हुई?
(क) 1950 में
(ख) 1959 में
(ग) 1953 में
(घ) 1956 में
प्रश्न 3. “यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कंवेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज” क्या है?
(क) वैश्विक संपदा
(ख) तापवृद्धि
(ग) नियमाचार
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4. भारत ने क्योटो प्रोटोकाल (1997) पर हस्ताक्षर और इसका पुष्टिकरण किया था-
(क) 2002 में
(ख) 2003 में
(ग) 2004 में
(घ) 1197 में
प्रश्न 5. ‘वर्ल्ड काउंसिल ऑफ इंडिजिनस पीपल’ का गठन किस वर्ष हुआ?
(क) 1970 में
(ख) 1975 में
(ग) 1980 में
(घ) 1988 में
प्रश्न 6. पर्यावरण के प्रति बढ़ते सरोकारों का क्या कारण है? निम्नलिखित में सबसे बेहतर विकल्प चुनें-
(क) विकसित देश प्रकृति की रक्षा को लेकर चिंतित हैं।
(ख) पर्यावरण की सुरक्षा मूलवासी लोगों और प्राकृतिक पर्यावासों के लिए जरूरी है।
(ग) मानवीय गतिविधियों से पर्यावरण को व्यापक नुकसान हुआ है और यह नुकसान खतरें की हद तक पहुँच गया है।
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 7. 1992 में ‘पृथ्वी सम्मेलन’ कहाँ हुआ था?
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ख) जापान
(ग) ब्राजील
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 8. विश्व का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश कौन-सा है?
(क) सऊदी अरब
(ख) ईरान
(ग) कुवैत
(घ) संयुक्त राज्य अमेरिका

Answer -1. ब्राजील 2. 1959 में 3. नियमाचार 4. 2002 में 5. 1975 में 6. मानवीय गतिविधियों से पर्यावरण को व्यापक नुकसान हुआ है और यह नुकसान खतरे की हद तक पहुंच गया है 7. ब्राजील 8. सऊदी अरब

राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां
राष्ट्र निर्माण की चुनौतियां से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. ‘ट्रिस्ट विद् डेस्टिनी’ नामक प्रसिद्ध भाषण किसने दिया?
(क) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) महात्मा गांधी
(घ) एम०ए० जिन्ना
प्रश्न 2. निज़ाम ने किस सन् में भारत के साथ यथास्थिति बहाल रखने का समझौता किया?
(क) 1947
(ख) 1946
(ग) 1945
(घ) 1944
प्रश्न 3. महात्मा गांधी की हत्या कब की गई थी?
(क) 30 जनवरी, 1947
(ख) 30 जनवरी, 1948
(ग) 30 जनवरी, 1949
(घ) 30 जनवरी, 1950
प्रश्न 4. देशी रजवाड़ों के भारत में विलय का महत्त्वपूर्ण प्रयास किसने किया था?
(क) सरदार पटेल
(ख) नेहरू
(ग) महात्मा गांधी
(घ) लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न 5. जून, 1948 में किस राज्य में सार्वभौम वयस्क मताधिकार के सिद्धांत पर विधानसभा चुनाव हुआ था?
(क) मणिपुर
(ख) असम
(ग) पश्चिम बंगाल 
(घ) त्रिपुरा
प्रश्न 6. भारत-विभाजन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
(क) भारत-विभाजन “द्वि-राष्ट्र सिद्धांत” का परिणाम था।
(ख) धर्म के आधार पर दो प्रांतों-पंजाब और बंगाल-का बँटवारा हुआ।
(ग) पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान में संगति नहीं थी।
(घ) विभाजन की योजना में यह बात भी शामिल थी कि दोनों देशों के बीच आबादी की अदला-बदली होगी।
प्रश्न 7. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की सबसे बड़ी चुनौती थी-
(क) संविधान का निर्माण
(ख) राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा
(ग) योजना आयोग की स्थापना
(घ) संसद का निर्वाचन

Answer -1. जवाहरलाल नेहरू 2. 1947 3. 30 जनवरी, 1948 4. सरदार पटेल 5. मणिपुर 6. विभाजन की योजना में यह बात भी शामिल थी कि दोनों देशों के बीच आबादी की अदला-बदली होगी 7. राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा

नियोजित विकास की राजनीति

नियोजित विकास की राजनीति से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. वह राज्य जहाँ से भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर-जनरल सी० राजगोपालाचारी का सम्बन्ध था-
(क) तमिलनाडु
(ख) केरल
(ग) तेलंगाना
(घ) ओडिशा
प्रश्न 2. वह राज्य जहाँ केन्द्रीय खाद्य एवं कृषि मंत्री (1952-54) रफी अहमद किदवई रहते थे-
(क) हरियाणा
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) महाराष्ट्र
(घ) बिहार
प्रश्न 3. वर्ष 1965-67 के मध्य सर्वाधिक विकराल खाद्य संकट को झेलने वाला राज्य कौन-सा था?
(क) केरल
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) आन्ध्र प्रदेश
(घ) बिहार
प्रश्न 4. गुजरात में ‘श्वेत क्रांति’ की शुरुआत किसने की?
‘भारत के मिल्कमैन’ के रूप में किसे जाना जाता है?
(क) एम०एस० स्वामीनाथन
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) वर्गीज कुरियन
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5. भारत ने शुरुआती दौर में विकास की जो नीति अपनाई उसमें निम्नलिखित में से कौन-सा विचार शामिल नहीं था? 
(क) नियोजन
(ख) उदारीकरण 
(ग) सहकारी खेती 
(घ) आत्मनिर्भरता
प्रश्न 6. ‘बॉम्बे प्लान’ के बारे में निम्नलिखित में कौन-सा बयान सही नहीं है?
(क) यह भारत के आर्थिक भविष्य का एक ब्लू-प्रिंट था।
(ख) इसमें उद्योगों के ऊपर राज्य के स्वामित्व का समर्थन किया गया था।
(ग) इसकी रचना कुछ अग्रणी उद्योगपतियों ने की थी।
(घ) इसमें नियोजन के विचार का पुरजोर समर्थन किया गया था।

Answer -1. तमिलनाडु 2. उत्तर प्रदेश 3. बिहार 4. वर्गीज कुरियन 5. उदारीकरण 6. इसमें उद्योगों के ऊपर राज्य के स्वामित्व का समर्थन किया गया था
भारत के विदेश संबंध
भारत के विदेश संबंध से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1. ‘बांडुंग सम्मेलन’ कहाँ हुआ था?
(क) भारत में
(ख) इंडोनेशिया में
(ग) अफ्रीका में
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2. पंचशील समझौता किन देशों के बीच हुआ?
(क) भारत-पाकिस्तान
(ख) भारत-बांग्लादेश
(ग) भारत-चीन
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 3. चीन ने भारत पर कब आक्रमण किया?
(क) 1955 में
(ख) 1960 में
(ग) 1962 में
(घ) 1965 में
प्रश्न 4. दलाई लामा कहाँ के धार्मिक नेता हैं?
(क) तिब्बत
(ख) चीन
(ग) भारत
(घ) म्यांमार

Quiz for Board Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

प्रश्न 5. एशियाई संबंध सम्मेलन (एशियन रिलेशंस कांफ्रेंस) कब आयोजित किया गया?
(क) दिसंबर, 1946 
(ख) मार्च, 1947
(ग) अगस्त, 1947 
(घ) जनवरी, 1948
प्रश्न 6. चीन की क्रांति किस वर्ष हुई थी?
(क) 1947 में 
(ख) 1949 में
(ग) 1951 में
(घ) 1954 में
प्रश्न 7. भारत-पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल संधि पर कब हस्ताक्षर किए गए?
(क) 1959 में
(ख) 1960 में
(ग) 1961 में
(घ) 1962 में
प्रश्न 8. भारत और पाकिस्तान के मध्य ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर किस वर्ष हुआ था?
(क) 1965 में
(ख) 1966 में
(ग) 1967 में
(घ) 1971 में
प्रश्न 9. शिमला समझौता कब हुआ?
(क) 2 दिसम्बर, 1970
(ख) 4 मार्च, 1971
(ग) 3 जुलाई, 1972
(घ) 10 दिसम्बर, 1972
प्रश्न 10. भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण कब किया था?
(क) मार्च 1971
(ख) अगस्त 1972 
(ग) मई 1974
(घ) जनवरी 1972
प्रश्न 11. 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारत का प्रधानमंत्री कौन था?
(क) इन्दिरा गाँधी
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) चरण सिंह
(घ) लाल बहादुर शास्त्री
प्रश्न 12. इण्डियन नेशनल आर्मी (आई०एन०ए०) का गठन किसने किया था?
(क) सरदार पटेल 
(ख) सुभाषचन्द्र बोस
(ग) चन्द्रशेखर आजाद
(घ) जवाहरलाल नेहरू
प्रश्न 13. ताशकंद समझौता किसके बीच हुआ था?
(क) भारत-पाकिस्तान 
(ख) भारत-नेपाल 
(ग) भारत-श्रीलंका 
(घ) भारत-भूटान
Answer -1. इंडोनेशिया 2. भारत चीन 3. 1962 में 4. तिब्बत 5. मार्च 1947 6.1949 में 7. 1960 में 8. 1966 में 9. 3 जुलाई 1972 10. मार्च 1974 11. लाल बहादुर शास्त्री 12. सुभाषचंद्र बोस 13. भारत-पाकिस्तान
लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट
लोकतांत्रिक व्यवस्था का संकट से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. लोकसभा के पाँचवें आम चुनाव किस वर्ष हुए थे?
(क) वर्ष 1970
(ख) वर्ष 1971
(ग) वर्ष 1972
(घ) वर्ष 1973

Quiz for Board Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

प्रश्न 2. किस राष्ट्रपति ने भारत में वर्ष 1975 में आपातकाल की घोषणा की?
(क) जाकिर हुसैन
(ख) सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(ग) फखरुद्दीन अली अहमद
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 3. बीस सूत्रीय कार्यक्रम किसके द्वारा चलाया गया?
(क) इंदिरा गांधी
(ख) चौ० चरण सिंह
(ग) मोरारजी देसाई
(घ) जयप्रकाश नारायण
प्रश्न 4. किस वर्ष जनता पार्टी सत्ता में आई थी?
(क) वर्ष 1975
(ख) वर्ष 1976
(ग) वर्ष 1974
(घ) वर्ष 1977
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन-सा आपातकाल की घोषणा के संदर्भ से मेल नहीं खाता है?
(क) ‘संपूर्ण क्रांति’ का आह्वान
(ख) 1974 की रेल-हड़ताल
(ग) नक्सलवादी आंदोलन
(घ) इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला
प्रश्न 6. ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’ नारा किसने दिया?
(क) डी०के० बरूआ
(ख) चारू मजूमदार
(ग) जयप्रकाश नारायण
(घ) मोरारजी देसाई
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन नक्सलवादी आन्दोलन का नेता था?
(क) माओ-त्से-तुंग
(ख) चारू मजूमदार
(ग) जयप्रकाश नारायण
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 8. जून, 1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के किस न्यायाधीश ने लोकसभा के लिए इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अवैधानिक करार दिया?
(क) न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा
(ख) न्यायाधीश कुंज बिहारी श्रीवास्तव
(ग) न्यायाधीश कमल नारायण सिंह
(घ) न्यायाधीश के०सी० अग्रवाल
प्रश्न 9.’कांग्रेस फॉर डेमोक्रेसी’ पार्टी किसके नेतृत्व में बनाई गई
(क) मोरारजी देसाई
(ख) चरण सिंह
(ग) जगजीवन राम
(घ) जे०बी० कृपलानी 
प्रश्न 10. 1975 में आपातकाल की घोषणा संविधान के किस अनुच्छेद के तहत की गई?
(क) 352
(ख) 356
(ग) 360
(घ) 370
प्रश्न 11. आपातकाल किस तारीख को घोषित हुआ था?
(क) 21 जून, 1975
(ख) 22 जून, 1975
(ग) 25 जून, 1975
(घ) 26 जून, 1975
प्रश्न 12. सम्पूर्ण क्रांति के जनक थे-
(क) राममनोहर लोहिया
(ख) इन्दिरा गांधी
(ग) जयप्रकाश नारायण
(घ) लालबहादुर शास्त्री
प्रश्न 13. प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा किस वर्ष में की थी?
(क) 1971
(ख) 1965
(ग) 1966
(घ) 1975

Answer -1. वर्ष 1971 2. फखरुद्दीन अली अहमद 3. इंदिरा गांधी 4. वर्ष 1977 5. नक्सलवादी आंदोलन 6. डीo केo बरुआ 7. चारू मजूमदार 8. न्यायाधीश जगमोहन लाल सिन्हा 9. जगजीवन राम 10. 352 11. 25 जून 1975 12. जयप्रकाश नारायण 13. 1975
जन आंदोलनों का उदय
जन आंदोलनों का उदय से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. ‘दलित पैंथर्स’ वर्ष 1972 में किस राज्य का संगठन था ?
(क) उत्तर प्रदेश 
(ख) महाराष्ट्र
(ग) गुजरात
(घ) केरल
प्रश्न 2. ‘सूचना के अधिकार’ का आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ?
(क) 1990
(ख) 1992
(ग) 1995
(घ) 1999

Quiz for Board Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

प्रश्न 3. चिपको आंदोलन से जुड़ा राज्य है-
(क) मध्य प्रदेश
(ख) जम्मू-कश्मीर 
(ग) उत्तराखण्ड 
(घ) असम
प्रश्न 4. ‘ताड़ी-विरोधी आंदोलन’ का प्रारम्भ कहाँ हुआ?
(क) आन्ध्र प्रदेश
(ख) महाराष्ट्र
(ग) तमिलनाडु
(घ) गुजरात
प्रश्न 5. निम्न में से किस संविधान संशोधन के द्वारा पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया गया?
(क) 65वें
(ख) 69वें
(ग) 72वें
(घ) 73वें
प्रश्न 6. मेधा पाटकर का सम्बन्ध निम्न में से किस आंदोलन से है?
(क) चिपको आंदोलन
(ख) ताड़ी-विरोधी आंदोलन
(ग) नर्मदा बचाओ आंदोलन
(घ) किसान आंदोलन
प्रश्न 7. सूचना का अधिकार कानून कब लागू हुआ?
(क) 2002 में
(ख) 2004 में
(ग) 2005 में
(घ) 2006 में
प्रश्न 8. निम्न में से कौन चिपको आंदोलन से सम्बन्धित है?
(क) गौरा देवी
(ख) सुन्दरलाल बहुगुणा
(ग) सुनीता नारायण
(घ) (क) व (ख) दोनों
प्रश्न 9. भारत के संविधान की किस धारा के अन्तर्गत अस्पृश्यता (छुआछूत) का अन्त किया गया है?
(क) धारा-15
(ख) धारा-20
(ग) धारा-17
(घ) धारा-19
Answer – 1. महाराष्ट्र 2. 1990 3. उत्तराखंड 4. आंध्र प्रदेश 5. 73वें 6. नर्मदा बचाओ आंदोलन 7. 2005 में 8. (क) व (ख) दोनों 9. धारा 17
क्षेत्रीय आकांक्षाएं
क्षेत्रीय आकांक्षाएं से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. संविधान की धारा 370 का संबंध था-
(क) जम्मू-कश्मीर से
(ख) पंजाब से
(ग) असम से
(घ) मणिपुर से
Quiz for Board Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz
प्रश्न 2. इंदिरा गांधी की हत्या की गई-
(क) 31 अक्टूबर, 1984 को
(ख) 31 अक्टूबर, 1985 को
(ग) 31 अक्टूबर, 1986 को
(घ) 31 अक्टूबर, 1987 को
प्रश्न 3. असम का ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू-AASU) था-
(क) एक छात्र संगठन
(ख) एक उग्रवादी संगठन
(ग) विकल्प (क) व (ख) दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 4. शेख मोहम्मद अब्दुल्ला कौन थे?
(क) जम्मू-कश्मीर के नेता
(ख) पूर्वोत्तर के नेता
(ग) मिजोरम के नेता
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 5. पंजाब और हरियाणा का अलग राज्य के रूप में कब गठन किया गया?
(क) 1956 में
(ख) 1959 में
(ग) 1964 में
(घ) 1966 में
प्रश्न 6. पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार कब चलाया गया?
(क) दिसंबर, 1983 में
(ख) जनवरी, 1984 में
(ग) जून, 1984 में
(घ) मार्च, 1985 में
प्रश्न 7. पूर्वोत्तर क्षेत्र की सीमाएँ किस देश से लगती हैं?
(क) चीन
(ख) म्यांमार
(ग) बांग्लादेश
(घ) ये सभी
प्रश्न 8. मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा को राज्य का दर्जा कब दिया गया ?
(क) 1960 में
(ख) 1972 में
(ग) 1980 में
(घ) 1987में
प्रश्न 9. गोवा भारतीय संघ का एक स्वतंत्र राज्य कब बना?
(क) 1985
(ख) 1987
(ग) 1991
(घ) 1995
Answer – 1. जम्मू कश्मीर से 2. 31 अक्टूबर 1984 को 3. एक छात्र संगठन 4. जम्मू कश्मीर के नेता 5. 1966 में 6. जून 1984 में 7. ये सभी 8. 1972 में 9. 1987
भारतीय राजनीति: नए बदलाव
भारतीय राजनीति: नए बदलाव से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 
प्रश्न 1. कांग्रेस ने वर्ष 1984 के लोकसभा चुनावों में कितनी सीटें जीती थीं?
(क) 415
(ख) 315
(ग) 416
(घ) 413
प्रश्न 2. वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में किस दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ था?
(क) कांग्रेस
(ख) जनता दल
(ग) भाजपा 
(घ) किसी को भी नहीं
प्रश्न 3. श्री बी०पी० मंडल इनमें से किस वर्ष बिहार के मुख्यमंत्री पद पर रहे?
(क) 1968 में
(ख) 1967 में
(ग) 1966 में
(घ) 1965 में
प्रश्न 4. सोलहवीं लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कुल कितनी सीटें मिलीं?
(क) 415
(ख) 281
(ग) 250
(घं) 279
प्रश्न 5. राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार ने… ……. में मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू किया।
(क) 1988
(ख) 1989
(ग) 1990
(घ) 1991
प्रश्न 6. अयोध्या स्थित बाबरी मस्जिद के विध्वंस की घटना कब घटित हुई?
(क) अप्रैल, 1991
(ख) दिसंबर, 1991
(ग) अगस्त, 1992
(घ) दिसंबर, 1992
प्रश्न 7. प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 1991 में ……….के दौरे के दौरान की गई?
(क) चेन्नई
(ख) तमिलनाडु
(ग) कर्नाटक
(घ) आंध्र प्रदेश
प्रश्न 8. 1996 में निम्न में से किस दल की सरकार मात्र 13 दिन तक चली?
(क) भाजपा
(ख) कांग्रेस
(ग) जनता दल
(घ) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 9. 2019 के आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कुल कितनी संसदीय सीटों पर विजय प्राप्त की थी?
(क) 52
(ख) 47
(ग) 77
(घ) 68
प्रश्न 10. जब मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू हुई थी, उस समय भारत के प्रधानमंत्री कौन थे?
(क) इंदिरा गांधी
(ख) राजीव गांधी
(ग) चन्द्रशेखर
(घ) विश्वनाथ प्रताप सिंह

Answer – 1. 415 2. किसी को भी नहीं 3. 1968 में 4. 281 5. 1990 6. दिसंबर 1992 7. तमिलनाडु 8. भाजपा 9. 52 10. विश्वनाथ प्रताप सिंह

Class 12 Home Science Important Questions – https://knowledgebeam.in/class-12-home-science-important-questions-for-board-exam/
Quiz for Board Exam – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

Leave a Reply