Knowledgebeam

Class 12 Home Science Important Questions for Board Exam

Class 12 Home Science Important Questions for Board Exam

Class 12 Home Science Important Questions for Board Exam

संतुलित आहार

संतुलित आहार से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. सन्तुलित आहार में उपयुक्त मात्रा में विद्यमान होते हैं-

(क) प्रोटीन

(ख) खनिज लवण तथा विटामिन

(ग) वसा तथा कार्बोहाइड्रेट

(घ) ये सभी तत्त्व

प्रश्न 2. उत्तम स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है-

(क) मक्खन

(ख) मिठाई

(ग) सन्तुलित आहार

(घ) मनपसन्द व्यंजन

प्रश्न 3. व्यक्ति के लिए आहार की उपयोगिता का मुख्य निर्धारक कारक है-

(क) स्वाद

(ख) सुगन्ध

(ग) पौष्टिकता

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 4. उत्तेजक पदार्थ है-

(क) चाय

(ख) कॉफी

(ग) कोको

(घ) ये सभी

प्रश्न 5. श्रमिक के आहार में अधिक होने चाहिए-

(क) विटामिन

(ख) खनिज लवण

(ग) ऊर्जादायक तत्त्व

(घ) स्वादिष्ट भोज्य-पदार्थ

प्रश्न 6. प्रोटीन की सूक्ष्मतम इकाई है-

(क) ग्लूकोज

(ख) एमीनो अम्ल

(ग) वसीय अम्ल

(घ) ये सभी

प्रश्न 7. किस विटामिन की कमी से रतौंधी होता है?

(क) विटामिन ‘ए’

(ख) विटामिन ‘बी’

(ग) विटामिन ‘सी’

(घ) विटामिन ‘डी’

परिसंचरण तंत्र

परिसंचरण तंत्र से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. शरीर के समस्त भागों तक पोषक तत्त्वों एवं ऑक्सीजन को पहुँचाने वाले तथा व्यर्थ पदार्थों को उत्सर्जन-अंगों तक पहुँचाने वाले तन्त्र को क्या कहते हैं?

(क) उत्सर्जन-तन्त्र 

(ख) पाचन-तन्त्र

(ग) परिसंचरण-तन्त्र

(घ) श्वसन-तन्त्र

प्रश्न 2. परिसंचरण तन्त्र का मुख्य अंग है-

(क) फेफड़े

(ख) हृदय

(ग) धमनियाँ

(घ) शिराएँ

Our App for Quiz – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

प्रश्न 3. फेफड़ों से ऑक्सीजन ग्रहण करके कोशिकाओं में कौन पहुँचाता है?

(क) प्लाज्मा

(ख) हीमोग्लोबिन

(ग) श्वेत रुधिर कणिकाएँ

(घ) रुधिर प्लेटलेट्स

प्रश्न 4. रक्त में पायी जाने वाली कणिकाएँ हैं-

(क) लाल रक्त कण

 (ख) श्वेत रक्त कण

 (ग) प्लेटलेट्स

 (घ) ये सभी

प्रश्न 5. रुधिर कोशिकाओं में उपस्थित लाल रंग का वर्णक होता है-

(क) कैरोटीन

(ख) हीमोग्लोबिन

(ग) एन्थोसाइनिन

(घ) एन्थोजैन्थिन

प्रश्न 6. रक्त का कौन-सा कण रक्त जमने में सहायक होता है ?

(क) लाल रक्त कण 

(ख) श्वेत रक्त कण 

(ग) प्लेटलेट्स

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 7. फुफ्फुसीय शिरा में बहने वाला रक्त होता है-

(क) शुद्ध

(ख) अशुद्ध

(ग) (क) व (ख) दोनों

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 8. हानिकारक रोगाणुओं को नष्ट करना व रोगों से रक्षा करना कार्य है-

(क) लाल रुधिर कणिकाओं का

(ख) श्वेत रुधिर कणिकाओं का

(ग) प्लेटलेट्स का

(घ) हीमोग्लोबिन का

प्रश्न 9. श्वेत रक्त कणिकाओं का कार्य है-

(क) हानिकारक रोगाणुओं को नष्ट करना

(ख) विभिन्न प्रकार के प्रति विष तैयार करना

(ग) शरीर की रोगों से रक्षा करना

(घ) ये सभी

श्वसन-तंत्र

स्वसन तंत्र से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. स्वस्थ व्यक्ति एक मिनट में श्वास लेता है-

(क) 25-30 बार

(ख) 15-18 बार

(ग) 5-10 बार

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2. वायु कोशों का समूह है-

(क) स्वर यन्त्र

(ख) फेफड़े

(ग) श्वासनली

(घ) श्वसन तंत्र

प्रश्न 3. श्वासोच्छ्वास प्रक्रिया में सहायक नहीं है-

(क) कंठ अथवा गला

(ख) फेफड़ा

(ग) वृक्क

(घ) श्वास नलिकाएँ

प्रश्न 4. शरीर का कौन-सा अंग श्वसन क्रिया और रक्त-शुद्धि दोनों कार्य करता है?

(क) आमाशय/आँख

(ख) हृदय

(ग) फेफड़े

(घ) यकृत/नाक

प्रश्न 5. श्वसन-क्रिया अपने आप में है-

 (क) ऐच्छिक क्रिया

 (ख) अनैच्छिक क्रिया 

 (ग) साधारण क्रिया 

 (घ) अनावश्यक क्रिया

प्रश्न 6. ऑक्सीजन द्वारा रक्त का शुद्धीकरण कहाँ होता है?

(क) यकृत में

(ख) वृक्क में

(ग) फेफड़ों में

(घ) श्वास प्रणाली में

प्रश्न 7. अधिक व्यायाम करने से श्वास गति पर क्या प्रभाव पड़ता है?

(क) कम हो जाती है।

(ख) पहले जैसी रहती है।

(ग) बढ़ जाती है।

(घ) रुक जाती है।

तंत्रिका-तंत्र तथा ज्ञानेंद्रियां

तंत्रिका-तंत्र तथा ज्ञानेंद्रियां से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. न्यूरॉन किसे कहते हैं?

(क) अस्थि कोशिका को

(ख) पेशी कोशिका को

(ग) तन्त्रिका कोशिका को 

(घ) रक्त कोशिका को

प्रश्न 2. न्यूरॉन किस तन्त्र की कोशिका है?

(क) पाचन तन्त्र

(ख) अस्थि तन्त्र

(ग) तन्त्रिका तन्त्र

(घ) परिसंचरण तन्त्र

प्रश्न 3. तन्त्रिका तन्त्र के भाग हैं-

(क) केन्द्रीय तंत्रिका तन्त्र

(ख) परिधीय तन्त्रिका तन्त्र

(ग) स्वायत्त तंत्रिका तंत्र

(घ) ये सभी

प्रश्न 4. एक छात्रा मेज पर रखी पुस्तक पढ़ने में कठिनाई अनुभव करती है, परन्तु श्यामपट्ट पर लिखे शब्दों को ठीक पढ़ लेती है। इस दोष को क्या कहते हैं?

(क) दूर-दृष्टि दोष

(ख) निकट-दृष्टि दोष

(ग) रंग-दृष्टि दोष (वर्णान्धता)

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5. आँख के किस भाग पर वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिम्ब

बनता है?

(क) लेन्स पर

(ख) पीत बिन्दु पर

(ग) अन्ध बिन्दु पर

(घ) इन सभी पर

प्रश्न 6. अनुग्रन्थियाँ पायी जाती हैं-

(क) वृक्क में

(ख) आमाशय में

(ग) आँख में

(घ) हृदय में

प्रश्न 7. दूर की वस्तु को न देख पाना रोग है-

(क) निकट-दृष्टि दोष

(ख) दूर-दृष्टि दोष

(ग) मोतिया बिन्द

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 8. किस लेंस को दूर-दृष्टि नेत्र दोष में प्रयोग करते हैं?

(क) उत्तल लेंस

(ख) अवतल लेंस

(ग) (क) व (ख) दोनों को

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 9. कान के अन्दर अस्थि होती है-

(क) मुगदर

(ख) अवतल लेंस

(ग) एम्पुला

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 10. कान की अर्द्धचन्द्राकार नलियों का क्या कार्य है ?

(क) ज्ञान प्राप्त करना

(ख) शरीर का सन्तुलन बनाना

(ग) सूँघना

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 11. जिह्वा विभिन्न स्वाद ग्रहण करती है-

(क) जिह्वा के अग्र भाग से

(ख) जिह्वा के भिन्न-भिन्न भागों से

(ग) जिह्वा के पिछले भागों से

(घ) जिह्वा के मध्य भाग से

प्रश्न 12. मस्तिष्क सुरक्षित है-

(क) कपाल में

(ख) रीढ़ में

(ग) कान में

(घ) कन्धे में

प्रश्न 13. अनुमस्तिष्क का कार्य है-

(क) गंध ग्रहण करना

(ख) स्मृति

(ग) दृश्य संवेदनाएँ ग्रहण करना

(घ) शरीर का संतुलन

प्रश्न 14. ऐच्छिक क्रिया है-

(क) लार का स्रावण

(ख) आँख का पलक झपकना

(ग) छींकना

(घ) कसरत करना

अंत: स्रावी ग्रंथियां

अंत: स्रावी ग्रंथियां से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. नलिकाविहीन ग्रन्थि कौन-सी है?

(क) पीयूष ग्रन्थि

(ख) लार ग्रन्थि

(ग) आमाशय

(घ) हृदय

प्रश्न 2. डायबिटीज किसकी कमी के कारण होता है?

(क) ग्लूकागोन

(ख) थाइरॉक्सिन

(ग) इन्सुलिन

(घ) ये सभी

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध इन्सुलिन निर्माण से है?

(क) पीयूष ग्रन्थि

(ख) अधिवृक्क ग्रन्थि

(ग) अग्न्याशय

(घ) लार ग्रन्थि

संक्रामक रोग: फैलना तथा नियंत्रण

संक्रामक रोग: फैलना तथा नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. संक्रामक रोगों का संक्रमण किसके द्वारा होता है?

(क) वायु द्वारा

(ख) भोजन तथा जल द्वारा

(ग) कीटों द्वारा

(घ) इन सभी के द्वारा

प्रश्न 2. शरीर की रोगों से रक्षा करने की शक्ति को कहते हैं-

(क) निःसंक्रमण

(ख) रोग प्रतिरोधक क्षमता

(ग) उद्भवन अवधि

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 3. संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय हैं-

(क) पृथक् करना

(ख) विसंक्रमण

(ग) टीका लगवाना

 (घ) इनमें से सभी

प्रश्न 4. सामान्य व्यक्ति के शरीर का तापक्रम होता है-

(क) 100°F

(ख) 98.4°F

(ग) 81.50°F

(घ) 72.8°F

प्रश्न 5. वायु द्वारा फैलने वाले रोग हैं-

(क) चेचक

(ख) तपेदिक

(ग) काली खाँसी

(घ) ये सभी

प्रश्न 6. दूषित जल से फैलने वाला रोग है-

(क) मलेरिया

(ख) तपेदिक

(ग) मोतीझरा

(घ) ये सभी

प्रश्न 7. तपेदिक रोग का लक्षण है-

(क) लगातार खाँसी आना

(ख) कमजोरी महसूस करना

(ग) ज्वरग्रस्त रहना

(घ) ये सभी

प्रश्न 8. मलेरिया रोग फैलता है-

(क) चूहे द्वारा

(ख) मच्छर द्वारा

(ग) मक्खी द्वारा

(घ) तिलचट्टे द्वारा

प्रश्न 9. प्लेग रोग फैलता है-

(क) चूहे द्वारा

(ख) मच्छर द्वारा

(ग) मक्खी द्वारा

(घ) तिलचट्टे द्वारा

प्रश्न 10. संक्रामक रोग कौन-सा है?

(क) कोढ

(ख) कैन्सर

(ग) प्लेग

(घ) हृदय रोग

प्रश्न 11. निम्नलिखित में कौन-सा पदार्थ रासायनिक विसंक्रामक नहीं है?

(क) चूना

(ख) ब्लीचिंग पाउडर

(ग) पोटैशियम परमैंगनेट

(घ) बोरोलीन

प्रश्न 12. पागल कुत्ते के काटने से कौन-सा रोग होता है?

(क) मलेरिया

(ख) रेबीज

(ग) फाइलेरिया

(घ) प्लेग

Our App for Quiz – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

प्रश्न 13. रेबीज रोग का कौन-सा लक्षण है?

(क) उल्टी होना

(ख) पानी से डरना 

(ग) दस्त होना

(घ) जाड़े से काँपना

प्रश्न 14. डेंगू रोग फैलता है-

(क) सैंड मक्खी द्वारा

(ख) पिस्सू द्वारा

(ग) मादा एंडीज द्वारा

(घ) इन सभी के द्वारा

प्रश्न 15. डेंगू रोग गम्भीर रूप धारण कर लेता है-

(क) रोगी का ज्वर बढ़ने पर

(ख) रक्त के प्लेटलेट्स घटने पर

(ग) रोग के पाँचवें दिन

(घ) रोग के घटने के साथ-साथ

प्रश्न 16. किस रोग में ज्वर के साथ-ही-साथ जोड़ों में दर्द तथा त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं?

(क) डेंगू

(ख) चिकनगुनिया

(ग) प्लेग

(घ) मलेरिया

प्रश्न 17. इन्सेफेलाइटिस रोग का वाहक किस पशु को माना जाता है?

(क) कुत्ता

(ख) सूअर

(ग) बिल्ली

(घ) लोमड़ी

प्रश्न 18. हेपेटाइटिस के प्रकार हैं-

(क) दो

(ख) तीन

(ग) चार

(घ) पाँच

प्रश्न 19. हेपेटाइटिस रोग में लक्षण देखे जा सकते हैं-

(क) पीलिया के लक्षण

(ख) भूख कम होना

(ग) पेट में दर्द होना

(घ) ये सभी

पर्यावरण एवं प्रदूषण का जनजीवन पर प्रभाव

पर्यावरण एवं प्रदूषण का जनजीवन पर प्रभाव से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1. पर्यावरण का जनजीवन से सम्बन्ध है-

(क) औपचारिक

(ख) घनिष्ठ

(ग) अनावश्यक

(घ) कोई सम्बन्ध नहीं

प्रश्न 2. पेड़-पौधे पर्यावरण प्रदूषण को नियन्त्रित करते हैं-

(क) सुगन्ध छोड़कर

(ख) कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण करके तथा ऑक्सीजन विसर्जित करके

(ग) शीतल छाया एवं फल-फूल प्रदान करके

(घ) वर्षा को बढ़ाकर

प्रश्न 3. पर्यावरण-दिवस किस दिन मनाया जाता है?

(क) 1 जून

(ख) 5 जून

(ग) 12 जून

(घ) 18 जून

प्रश्न 4. ध्वनि (शोर) की इकाई है-

(क) कैलोरी

(ख) मीटर

(ग) डेसीबेल

(घ) डेसीमीटर

प्रश्न 5. ध्वनि प्रदूषण का कारण है-

(क) वाहन

(ख) हूटर

(ग) लाउडस्पीकर 

(घ) ये सभी

प्रश्न 6. पर्यावरण रक्षा के लिए-

(क) पेड़-पौधे उगाने चाहिए।

(ख) ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत ढूँढ़ने चाहिए।

(ग) नदियों को साफ रखना चाहिए।

(घ) ये सभी।

प्राकृतिक आपदाएं

प्राकृतिक आपदाएं से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. भूकम्प, चक्रवात तथा सुनामी आदि आपदाओं के पीछे निहित कारण होते हैं-

(क) दैवी प्रकोप सम्बन्धी कारक

(ख) पाप की वृद्धि

(ग) प्राकृतिक कारक

(घ) मानवीय दुर्भावना

प्रश्न 2. आपदाएँ हो सकती हैं-

(क) आकस्मिक

(ख) धीरे-धीरे आने वाली

(ग) जैविक

(घ) इनमें से सभी

प्रश्न 3. निम्नलिखित में कौन प्राकृतिक आपदा नहीं है?

(क) बाढ़

(ख) भूकंप

(ग) भुखमरी तथा बेरोजगारी/ आत्महत्या

(घ) सुनामी

प्रश्न 4. आग लगने का कारण है-

(क) पानी

(ख) सूरज की किरण

(ग) कीचड़

(घ) विद्युत परिपथ की खराबी

प्रश्न 5. सूखा आपदा का कारण है-

(क) वन-विनाश

(ख) भूमिगत जल का अधिक दोहन

(ग) नदी मार्गों में परिवर्तन

(घ) ये सभी

प्रश्न 6. बाढ़ से क्षति होती है-

(क) मनुष्य एवं पालतू जानवर की

(ख) मकान की

(ग) फसलों की

(घ) इन सभी की

प्रश्न 7. सुनामी का सबसे अधिक प्रभाव कहाँ होता है?

(क) पहाड़ी क्षेत्रों में

(ख) तटवर्ती क्षेत्रों में

(ग) समुद्र के मध्यवर्ती क्षेत्रों में

(घ) मैदानी भागों में

प्रश्न 8. भूकम्प को किस पैमाने से मापते हैं?

(क) कैलोरी

(ख) रिक्टर स्केल

(ग) जूल

(घ) मीटर/सेकेण्ड

प्रश्न 9. 16 व 17 जून, 2013 में भारत के किस राज्य को भयंकर प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा?

(क) बिहार

(ख) उत्तर प्रदेश

(ग) उत्तराखण्ड

(घ) केरल

प्रश्न 10. वर्ष 2016 में भारत के किस राज्य में सूखे के कारण पानी का वितरण ट्रेन के टैंकरों द्वारा किया गया था?

(क) उत्तर प्रदेश

(ख) हिमाचल प्रदेश 

(ग) महाराष्ट्र

(घ) कश्मीर

समाजशास्त्र तथा गृह विज्ञान

समाजशास्त्र तथा गृह विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. ‘समाजशास्त्र समाज का एक विज्ञान है।’ यह कथन है-

(क) वार्ड का

(ख) ओडम का

(ग) मैक्स वेबर का

(घ) हिलर का

प्रश्न 2. मनुष्य एक-

(क) एकान्तप्रिय प्राणी है।

(ख) सामाजिक प्राणी है।

(ग) असामाजिक प्राणी है।

(घ) बुद्धिहीन प्राणी है।

प्रश्न 3. समाज की इकाई क्या है?

(क) स्कूल

(ख) परिवार

(ग) समुदाय

(घ) घर

प्रश्न 4. समाजशास्त्र का अध्ययन गृह विज्ञान की छात्राओं के लिए आवश्यक माना जाता है, क्योंकि-

(क) यह समाज से सम्बन्धित सैद्धान्तिक ज्ञान प्रदान करता है।

(ख) समाज-कल्याण के क्षेत्र में उपयोगी है।

(ग) सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं के निवारण में सहायक है।

(घ) उपर्युक्त सभी कारणों से।

संयुक्त एवं एकांकी परिवारों के संबंधों का मनोविज्ञान
संयुक्त एवं एकांकी परिवारों के संबंधों का मनोविज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. पारिवारिक आवश्यकताओं की विशेषताएँ-

(क) असीमित होती हैं।

(ख) बार-बार उत्पन्न होती हैं।

(ग) प्रतियोगी होती हैं।

(घ) ये सभी

प्रश्न 2. परिवार का लक्षण है-

(क) सदस्यों का रक्त सम्बन्ध से जुड़े होना

(ख) सदस्यों का एक ही गाँव का होना

(ग) सदस्यों का आपस में मित्र होना

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 3. परिवार का मुख्य शारीरिक कार्य है-

(क) काम- इच्छा की पूर्ति एवं सन्तानोत्पत्ति

(ख) बच्चों का पालन-पोषण

(ग) जीवन की सुरक्षा तथा भोजन की व्यवस्था

(घ) ये सभी

प्रश्न 4. पारिवारिक संरचना में होने वाला परिवर्तन है-

(क) संयुक्त परिवार का विघटन

(ख) परिवार का आकार छोटा होना

(ग) परिवार के पारम्परिक कार्यों में कमी

(घ) ये सभी

प्रश्न 5. परिवार का गठन होता है-

(क) सामाजिक सम्बन्धों के आधार पर

(ख) वित्तीय हितों के आधार पर

(ग) विवाह नामक संस्था के आधार पर

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 6. परिवार के मुखिया का कर्त्तव्य है-

(क) भोजन बनाना

(ख) पैसे देना

(ग) बच्चों को पढ़ाना

(घ) परिवार के सभी सदस्यों का ध्यान रखना

प्रश्न 7. वर्तमान नगरीय समाज में संयुक्त परिवार-

(क) का निरन्तर विस्तार हो रहा है।

(ख) का क्रमशः विघटन हो रहा है।

(ग) की लोकप्रियता बढ़ रही है।

(घ) की स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

प्रश्न 8. एकाकी परिवार में पायी जाती हैं-

(क) दो पीढ़ियाँ

(ख) तीन पीढ़ियाँ

(ग) तीन से अधिक पीढ़ियाँ

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता संयुक्त परिवार की नहीं है?

(क) सामान्य निवास तथा सामान्य रसोईघर ।

(ख) व्यक्तिगत स्वतन्त्रता अथवा आत्मनिर्भरता के प्रोत्साहन के      लिए अवसर है।

(ग) परिवार के सभी सदस्यों का अर्जित धन एक साथ एकत्रित होता है।

(घ) पारस्परिक अधिकार और कर्त्तव्य।

प्रश्न 10. संयुक्त परिवार के विघटन का मुख्य कारण है-

(क) कलह

(ख) पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव

(ग) शिक्षा की असुविधाएँ

(घ) ये सभी

व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बाल्यवस्था का प्रभाव

व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बाल्यावस्था का प्रभाव से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. व्यक्तित्व की अवधारणा में निहित है-

(क) व्यक्ति के स्वाभाविक गुण

(ख) व्यक्ति के बाह्य गुण

(ग) व्यक्ति के आन्तरिक और बाह्य गुण

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2. बालक में अच्छी आदतें डालने का सही समय है-

(क) किशोरावस्था

(ख) कभी नहीं

(ग) जब भी सुविधा हो

(घ) जीवन के प्रथम पाँच वर्ष

प्रश्न 3. बाल्यावस्था मानी जाती है-

(क) एक से छ: वर्ष

(ख) छः से बारह वर्ष

(ग) तेरह से उन्नीस वर्ष

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 4. बाल्यावस्था में व्यक्तित्व के विकास पर प्रभाव पड़ता है-

(क) माता-पिता का

(ख) शारीरिक कारक का

(ग) आर्थिक स्थिति का

(घ) इन सभी का

प्रश्न 5. बाल्यावस्था में कौन-सा कारक व्यक्ति के व्यक्तित्व पर प्रभाव डालता है?

(क) शारीरिक (स्वास्थ्य)

(ख) संवेगात्मक सन्तुलन

(ग) मानसिक स्तर

(घ) इनमें से सभी

बाल-विवाह : गुण तथा दोष

बाल-विवाह : गुण तथा दोष से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. वर्तमान कानून के अनुसार विवाह की न्यूनतम आयु निर्धारित है-

(क) लड़के-लड़की दोनों की 15 वर्ष

(ख) लड़के-लड़की दोनों की 18 वर्ष

(ग) लड़के की 21 वर्ष, लड़की की 18 वर्ष

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 2. बाल-विवाह वर्जित है, क्योंकि-

(क) बालिका शारीरिक रूप से परिपक्व नहीं होती।

(ख) ऐसा सरकारी नियम है।

(ग) लड़का कोई रोजगार नहीं करता।

(घ) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 3. कम आयु में बालिका का विवाह कर देने पर-

(क) बालिका के स्वास्थ्य को खतरा रहता है।

(ख) माता-पिता का बोझ कम हो जाता है।

(ग) कम दहेज देना पड़ता है।

(घ) उसकी पढ़ाई पर खर्च नहीं करना पड़ता है।

प्रश्न 4. बाल-विवाह के उन्मूलन हेतु आवश्यक है-

(क) दहेज-प्रथा का विरोध

(ख) जन-जागरूकता

(ग) शिक्षा का प्रसार

(घ) ये सभी

प्रश्न 5. बाल-विवाह समाप्त करने का उपाय है-

(क) शिक्षा का अधिक से अधिक प्रचार

(ख) व्यापक विरोधी प्रचार

(ग) कठोर कानूनी व्यवस्था

(घ) इनमें से सभी

प्रश्न 6. बाल-विवाह का दोष नहीं है-

(क) जनसंख्या वृद्धि

(ख) निर्मल संतान

(ग) व्यक्तित्त्व विकास में बाधक

(घ) वैवाहिक समायोजन में सहायक

Our App for Quizhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

विवाह की कानूनी तथा जीवशास्त्रीय योग्यताएं

विवाह की कानूनी तथा जीवशास्त्रीय योग्यताएं से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. भारतीय कानून के अनुसार लड़की तथा लड़कों की विवाह योग्य आयु क्या मानी गयी है?

(क) 17 और 20 वर्ष

(ख) 16 और 19 वर्ष

(ग) 18 और 21 वर्ष

(घ) 14 और 18 वर्ष

प्रश्न 2. हिन्दू विवाह क्या है?

(क) सामाजिक समझौता

(ख) एक धार्मिक संस्कार

(ग) समिति

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 3. भारतीय कानून के अनुसार हिन्दू विवाह का स्वरूप है-

(क) बहुपति विवाह 

(ख) एक विवाह

(ग) बहुपत्नी विवाह

(घ) ये सभी

प्रश्न 4. विवाह की आवश्यक जैवकीय योग्यता है-

(क) अत्यधिक हृष्ट-पुष्ट होना

(ख) सुंदर एवं आकर्षक होना

(ग) परिपक्व एवं रोगमुक्त होना

(घ) कोई योग्यता अनिवार्य नहीं है

दहेज समस्या तथा उसका उन्मूलन

दहेज समस्या तथा उसका उन्मूलन से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पी प्रश्न 

प्रश्न 1. दहेज प्रथा है-

(क) सामाजिक समस्या

(ख) व्यक्तिगत समस्या

(ग) आर्थिक समस्या

(घ) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2. भारत में दहेज-निरोधक अधिनियम पारित हुआ था-

(क) सन् 1955 में

(ख) सन् 1956 में

(ग) सन् 1961 में

(घ) सन् 1971 में

प्रश्न 3. दहेज-प्रथा के उन्मूलन में महत्त्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं-

(क) समाज के नेतागण

(ख) विवाह योग्य युवक-युवतियाँ

(ग) लड़कियों के माता-पिता

(घ) इनमें से कोई नहीं

All Important Objective Questionshttps://knowledgebeam.in/class-12-home-science-important-questions-for-board-exam/

शिशु की देखभाल

शिशु की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. शिशु के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है-

(क) उचित पोषण

(ख) स्वच्छ वातावरण

(ग) उचित चिकित्सा

(घ) ये सभी

प्रश्न 2. नवजात शिशु के लिए क्या उत्तम है?

(क) फल

(ख) कोलस्ट्रम

(ग) चाय

(घ) कोल्डड्रिंक

प्रश्न 3. नवजात शिशु का आहार क्या होना चाहिए?

(क) ग्लूकोज

(ख) माँ का दूध

(ग) शहद

(घ) जौ का पानी

प्रश्न 4. चार-पाँच माह के शिशु को दूध के अलावा दिया जाने वाला आहार कहलाता है- 

(क) गरिष्ठ आहार

(ख) पौष्टिक आहार

(ग) पूरक आहार

(घ) इनमें से कोई नहीं।

प्रश्न 5. माँ का दूध शिशु के लिए उपयोगी है, क्योंकि

(क) इसमें रोग से लड़ने की क्षमता होती है।

(ख) इसमें सभी पोषक तत्त्व पाये जाते हैं।

(ग) यह शीघ्र पचता है।

(घ) ये सभी

प्रश्न 6. दूध के अतिरिक्त शिशु का सम्पूरक आहार निम्नलिखित में से कौन-सी आयु में आरम्भ करना चाहिए?

(क) एक वर्ष में

(ख) छः माह में

(ग) एक माह में

(घ) पाँच वर्ष में

प्रश्न 7. नवजात शिशु दिन भर में सोता है-

(क) 10-12 घण्टे

(ख) 14-16 घण्टे

(ग) 23 घण्टे

(घ) 18-20 घण्टे

Our App for Quizhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

प्रश्न 8. डी०पी०टी० का टीका किन रोगों की रोकथाम के लिए लगाया जाता है?

(क) प्लेग, रेबीज और कुष्ठ रोग

(ख) तपेदिक, मलेरिया और काली खाँसी

(ग) डिफ्थीरिया, कर्णफेर और चेचक

(घ) काली खाँसी, डिफ्थीरिया और टिटनेस

प्रश्न 9. निर्जलीकरण का अर्थ है-

(क) शरीर में खून की कमी होना

(ख) शरीर में लौह तत्त्व की कमी होना

(ग) शरीर में जल की कमी होना

(घ) शरीर में जल की मात्रा बढ़ जाना

प्रश्न 10. शिशु के दाँतों को स्वस्थ रखने के लिए किस पोषक तत्त्व की आवश्यकता होती है ? 

(क) लोहा 

(ख) विटामिन

(ग) कैल्सियम

(घ) प्रोटीन

प्रश्न 11. बच्चे में कैल्सियम की कमी के लक्षण हैं-

(क) हकलाना

(ख) हड्डियों सम्बन्धी विकार

(ग) तुतलाना

(घ) रतौंधी

प्रश्न 12. टीकाकरण के द्वारा-

(क) एक प्रकार का ऑपरेशन किया जाता है।

(ख) बीमारियों की रोकथाम होती है।

(ग) बीमारी होने पर इलाज किया जाता है। 

(घ) रक्त परीक्षण किया जाता है।

प्रश्न 13. उचित समय पर टीकाकरण-

(क) बालक की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है।

(ख) बाल मृत्यु दर को कम करता है।

(ग) बच्चे की जान को खतरा रहता है।

(घ) इनमें से कोई नहीं।

प्रश्न 14. बी०सी०जी० का टीका निम्न में से किस रोग से बचाव करता है?

(क) चेचक

(ख) डिफ्थीरिया

(ग) तपेदिक (टी०बी०)

(घ) टायफॉइड

प्रश्न 15. बच्चों में अस्थायी दाँतों की संख्या होती है-

(क) 10

(ख) 15

(ग) 20

(घं) 25

प्रश्न 16. उत्तम स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है?

(क) मक्खन

(ख) मिठाई

(ग) सन्तुलित आहार

(घ) स्वादयुक्त व्यंजन

Visit Our Home Page – https://www.knowledgebeam.in

बाल मृत्यु की समस्याएं

बाल मृत्यु की समस्याएं से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. शिशु-मृत्यु का आशय है-

(क) जन्म लेते ही मृत्यु हो जाना

(ख) स्कूल जाने से पूर्व मृत्यु हो जाना

(ग) जन्म से शैशवावस्था तक की अवधि में होने वाली मृत्यु

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 2. बाल-मृत्यु का कारण है-

(क) स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी एवं सुविधाओं का अभाव

(ख) यौन-शिक्षा का अभाव

(ग) बाल-विवाह/परिवार नियोजन की जानकारी न होना

(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. बाल मृत्यु-दर के कारण हैं-

(क) गर्भावस्था में असावधानी

(ख) अधिक सन्तान

(ग) पोषण की कमी 

(घ) ये सभी

बाल-कल्याण की आधुनिक गतिविधियां

बाल कल्याण की आधुनिक गतिविधियां से संबंधित महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. मातृ-शिशु कल्याण केन्द्रों द्वारा किये जाने वाले कार्य हैं-

(क) पूर्व प्रसव सुरक्षा

(ख) प्रसवकालीन सहायता

(ग) प्रसवोपरान्त सहायता

(घ) ये सभी

प्रश्न 2.यूनिसेफ की स्थापना हुई थी-

(क) 1944 ई० में

(ख) 1945 ई0 में

(ग) 1946 ई० में

(घ) 1949 ई० में

प्रश्न 3.यूनिसेफ का मुख्य कार्यालय है-

(क) न्यूयॉर्क में

(ख) टोकियो में

(ग) पेरिस में

(घ) नई दिल्ली में

प्रश्न 4.यूनिसेफ का कार्य है-

(क) वन्य पशुओं की सुरक्षा करना

(ख) माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना

(ग) सैनिकों की सुरक्षा करना

(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न 5.रेडक्रॉस के कार्य हैं-

(क) अनाथालयों की सहायता

(ख) महिलाओं की सहायता

(ग) बालक-बालिकाओं की सहायता

(घ) ये सभी

Our App for Quiz – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.competitive.onlinequiz

Leave a Reply